वंदेभारत अभियान के तहत 53 देशों से 36 हजार से अधिक भारतीय मुंबई लौटे
वंदेभारत अभियान के तहत 53 देशों से 36 हजार से अधिक भारतीय मुंबई लौटे

वंदेभारत अभियान के तहत 53 देशों से 36 हजार से अधिक भारतीय मुंबई लौटे

मुंबई, 13 जुलाई (हि.स.)। वंदेभारत अभियान के अंतर्गत अब तक 53 देशों से 244 विमानों के माध्यम से कुल 36 हजार 432 भारतीय मुंबई लौटे हैं। इनमें मुंबई के 12 हजार 782 व मुंबई छोडक़र महाराष्ट्र के 12,452 व अन्य राज्यों के 11,198 नागरिक हैं। 15 जुलाई तक विदेशों से 35 विमान मुंबई आने वाले हैं। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में विदेशों से आने वाले नागरिकों को मेडिकल जांच के बाद एकांतवास में रखा जाता है। इसके बाद इन सभी नागरिकों को उनके घर भेज दिया जाता है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन घोषित करने के बाद अफ्रीका, इंडोनेशिया, नेदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यानमार, टांझानिया,स्पेन,आर्यलैंड, कतार, हांगकांग, कझाकिस्तान, मॉरिसिस, ब्राझील, थायलंड, केनिया,मियामी,व्हियतनाम, इटली, स्विडन, इथोपिया, रोम, जर्मनी,दुबई,मालावी,वेस्ट इंडिज,नॉर्वे, कैरो, युक्रेन,रशिया, मादागास्कर, नायजेरिया,ऑस्ट्रेलिया, न्युझिलंड सौदी अरेबिया, कॅनडा, पूर्व अफ्रिका, फ्रान्स, नैरोबी, न्युयॉर्क, जॉर्जिया, कामेरुन, युनायटेड अरब अमिराती, कांगो इन 53 देशों में फसे भारतीयों को मुंबई लाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in