वंदेभारत अभियान के अंतर्गत विदेशों से 37 हजार 090 भारतीय मुंबई लौटे
वंदेभारत अभियान के अंतर्गत विदेशों से 37 हजार 090 भारतीय मुंबई लौटे

वंदेभारत अभियान के अंतर्गत विदेशों से 37 हजार 090 भारतीय मुंबई लौटे

मुंबई, 14 जुलाई (हि.स.)। वंदेभारत अभियान के अंतर्गत अब तक 250 विमानों से 37 हजार 090 यात्री मुंबई पहुंचे हैं। इनमें मुंबई के 12 हजार 907 है, शेष महाराष्ट्र के 12 हजार 646 और अन्य राज्यों के 11 हजार 537 नागरिक शामिल हैं। विदेशों से 31 जुलाई 2020 तक और भी 108 विम़ानों से यात्री मुंबई में आ सकते हंै। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार कोरोना की वजह से लॉकडाउन के दौरान ब्रिटेन, सिंगापुर, फिलीपाईन्स, अमेरिका, बांगलादेश, मलेशिया, कुवैत, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनिशिया, नेदरलँड, जपान, श्रीलंका, म्यानमार, टांझानिया, स्पेन,आर्यलैंड, कतार, हाँगकाँग, कझाकीस्तान, मॉरिशस, ब्राझील, थायलंड, केनिया, मियामी, विएतनाम, इटली, स्विडन, इथोपिया, रोम, जर्मनी, दुबई, मालावी, वेस्ट इंडिज, नॉर्वे, कैरो, युक्रेन, रशिया, मादागास्कर, नायजेरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूझीलैंड, सौदी अरेबिया, कैनडा, पूर्व अफ्रिका, फ्रान्स, नैरोबी, न्युयॉर्क, जॉर्जिया, कामेरुन, युनायटेड अरब अमिराती, कांगो देश में फसे भारतीय नागरिकों को मुंबई लाया गया है। विदेश से मुंबई में आने वाले भारतीय नागरिकों की मेडिकल जांच की जाती है। इसके बाद इन नागरिकों को एकांतवास में रखने के बाद उन्हें उनके गंतव्य स्थल पर पहुंचाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in