indian-hockey-captain-praised-modern-gymnasium-said--this-is-needed-today
indian-hockey-captain-praised-modern-gymnasium-said--this-is-needed-today

भारतीय हॉकी कप्तान ने आधुनिक व्यायामशाला की सराहना, कहा- ये आज की जरूरत

बेंगलुरु/नई दिल्ली, 22 फरवरी (हि.स.)। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) नेताजी सुभाष दक्षिणी केंद्र (एनएसएससी) में खुले आधुनिक व्यायामशाला की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह व्यायामशाला खिलाड़ियो को विश्वस्तरीय उपकरणों की एक श्रृंखला के साथ बेहतर तौर पर प्रशिक्षित होने में मददगार साबित होगा। मनप्रीत सिंह ने हॉकी बिरादरी की ओर से कहा कि इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं विशेष रूप से राष्ट्रीय हॉकी कैंपरों की जरूरतों को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि वैसे भी इस प्रकार आधुनिक व्यवस्था की जरूरत आज के समय में खिलाड़ियों को रहती है। इनमें कुछ उपकरण विशेष रूप से निचले शरीर को मजबूत करने के लिए फायदेमंद होते हैं। ओलंपिक से ठीक पहले इस प्रकार की सुविधा बेहतर तैयारी के लिए एक शानदार मंच है। उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु के एनएसएससी में आज केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने इस नये व्यायामशाला समेत चार आधारभूत संरचना परियोजना का लोकार्ण-शिलान्यास किया। इस दौरान रिजिजू ने में एक सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 330-बेड वाले गर्ल्स हॉस्टल और किचन व डाइनिंग हॉल की भी नींव रखी। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in