india-is-facing-challenge-from-china-harsh-vardhan-shringla
india-is-facing-challenge-from-china-harsh-vardhan-shringla

भारत को चीन से मिल रही चुनौती: हर्षवर्धन श्रृंगला

नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है कि भारत को चीन की ओर से विशिष्ट रणनीतिक चुनौतियों और सीमा पर उसकी गतिविधियों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। विदेश मंत्रालय के समक्ष भू-राजनीतिक और आर्थिक संबंधी चुनौतियां हैं जो बेहद जटिल हैं। विदेश सचिव ने शुक्रवार को कोरोना महामारी के बाद की विश्व व्यवस्था में भारत की विदेश नीति के विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सोवियत संघ के विघटन के बाद विश्व अमेरिका के नेतृत्व में आगे बढ़ा। अमेरिका के नेतृत्व में बहुध्रुवीय व्यवस्था से गुजरते हुए एक नई व्यवस्था आकार ले रही है। चीन के बढ़ते हुए असर के मद्देनजर भारत भू-राजनीतिक दृष्टि से केंद्रीय भूमिका में आ गया है। चीन हमारा सबसे बड़ा पड़ोसी है और उसके साथ हमारी लंबी सीमा लगती है। भारत को मिल रही चीन से चुनौती का सामना हमें करना है। विदेश सचिव ने कहा कि आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन तथा जैविक और अन्य गैर परंपरागत खतरों के साथ ही दुनिया को एकदम नए तरीके से खतरों का भी सामना करना है। कोरोना महामारी से लड़ने और भारत के प्रयासों के बारे में उन्होंने कहा कि वैक्सीन के उत्पादन तथा उन्हें हासिल करने के लिए भारतीय दूतावास रूस और अमेरिका में अधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं। उन्होंने वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद पिछले एक वर्ष के दौरान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है। भारत में दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप संचालित हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in