india-indonesia-expressed-satisfaction-over-mutual-defense-cooperation
india-indonesia-expressed-satisfaction-over-mutual-defense-cooperation

भारत-इंडोनेशिया ने​ परस्पर रक्षा सहयोग पर संतोष जताया

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री ने टेलीफोन पर की बातचीत नई दिल्ली, 21 जनवरी (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई बाधाओं के बावजूद दोनों देशों के बीच चल रहे रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। दोनों मंत्रियों ने इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और कानून के आधार पर एक स्वतंत्र और खुली समुद्री व्यवस्था की आवश्यकता पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को अधिक बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की। टेलीफोन पर हुए बातचीत के दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों ने विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा की और व्यापक रणनीतिक साझेदारी की अवसंरचना के अंतर्गत सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों मंत्रियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दोनों देशों को रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है और इस क्षेत्र में और भी ज्यादा तालमेल की आशा करते है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in