india-band-is-seeing-mixed-effect
india-band-is-seeing-mixed-effect

भारत बंद का दिख रहा है मिलाजुला असर

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। बीते चार महीने से किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अभीतक केन्द्र सरकार और किसानों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है। नाराज किसानों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे कर 'भारत बंद' का आवाह्न किया है। जिसका मिलाजुला असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। दिल्ली की तीनों सीमाएं सिंघू,टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर किसानों ने आवागमन ठप कर दिया है। किसानों के भारत बंद के चलते आज देश में शाम तक कई जगह रेल और सड़क परिवहन के प्रभावित होने की संभावना है और बाजार भी बंद रह सकते हैं। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शनकारी किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अनुरोध किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी ने कहा कि यह भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आपात सेवाओं को छोड़कर बाकी आवागमन ठप किया जा रहा है। किसानों के भारत बंद को देखते हुए दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसान धरने पर बैठे हैं वहां के रस्ते शाम तक के लिए पुलिस ने बंद कर दिया है। हालांकि दिल्ली की सीमाओं पर फिलहाल प्रदर्शनकारियों की संख्या पहले से काफी कम है। लेकिन बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in