नई शिक्षा नीति भारत को महाशक्ति बनाने का मार्ग दिखाएगी: अमित शाह
नई शिक्षा नीति भारत को महाशक्ति बनाने का मार्ग दिखाएगी: अमित शाह

नई शिक्षा नीति भारत को महाशक्ति बनाने का मार्ग दिखाएगी: अमित शाह

जितेन्द्र तिवारी नई दिल्ली, 29 जुलाई (हि.स.)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए इसे भारतीय शिक्षा व्यवस्था के इतिहास में एक असाधारण दिन बताया। नई शिक्षा नीति की घोषणा के बाद गृहमंत्री ने एक के बाद एक पांच ट्वीट कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज 21 वीं सदी के लिए ‘नई शिक्षा नीति 2020’ को मंजूरी दी है। यह स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों में आवश्यक व ऐतिहासिक सुधार लाएगी। केन्द्रीय गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की नींव है और पिछले 34 वर्षों से भारत को इस परिवर्तन की प्रतीक्षा थी। अमित शाह ने आगे कहा कि अपनी संस्कृति और मूल्यों को छोड़कर दुनिया में कोई भी देश उत्कृष्ट नहीं बन सकता। ‘नई शिक्षा नीति 2020’ का उद्देश्य सभी को भारतीय लोकाचार पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर ऐसी प्रणाली बनाना है जो भारत को फिर से वैश्विक ज्ञान की महाशक्ति बना सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘नई शिक्षा नीति 2020’ यह सुनिश्चित करेगी कि समाज के हर वर्ग के छात्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचे और इसके लिए एक विशेष ज्वाइंट टास्क फोर्स बनाई जाएगी। उच्च शिक्षा में दाखिला लेने वालों की कुल संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर कदम उठाए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in