in-the-pages-of-history-07-april
in-the-pages-of-history-07-april

इतिहास के पन्नों मेंः 07 अप्रैल.

देश-दुनिया की कई अहम घटनाओं का साक्षी रहा है 07 अप्रैल। यह स्वास्थ्य के मोर्चे पर दुनिया भर के देशों को एक मंच पर लाने वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का स्थापना दिवस है तो इंटरनेट का सांकेतिक जन्मदिन भी इसे कहा जाता है। यही तारीख विश्व प्रसिद्ध सितार वातक पंडित रविशंकर का जन्मदिन भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठनः 07 अप्रैल 1948 को दुनिया भर के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी समन्वय और मानदंड विकसित करने वाले विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई। दुनिया के 194 देश विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य और दो संबद्ध सदस्य हैं। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है। इसके स्थापना दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति से निबटने में इस संगठन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण रही है। इंटरनेट का जन्मः इंटरनेट ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है। दुनिया का कोई भी देश और कोई भी तबका इंटरनेट क्रांति से अछूता न रहा। इसका आविष्कार ज्यादा पुराना नहीं है और जल्द ही पूरी दुनिया इसकी रंगत में रंग चुकी है। इंटरनेट का आविष्कार 1969 में डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (डीओडी) ने किया था। अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा यूसीएलए और स्टेनफोर्ड अनुसंधान संस्थान कंप्यूटर्स की नेटवर्किंग कर इसकी संरचना की गयी। अन्य प्रमुख घटनाएंः 1818- ब्रिटिश सरकार ने मुकदमे के बिना लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन एक्ट पेश किया। यह कानून भारत की स्वतंत्रता तक बना रहा। 1919- बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना। 1920- मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर का जन्म। 1946- फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन। 1955- विंस्टन चर्चिल का ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा। 1978- अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रान बम के विकास पर रोक लगायी। 2010- पटना की विशेष अदालत ने बिहार में 1997 में हुए लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्रकैद की सजा सुनाई। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in