in-the-pages-of-history---05-april
in-the-pages-of-history---05-april

इतिहास के पन्नों में- 05 अप्रैल

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए 05 अप्रैल की तारीख बहुत अहमियत रखती है। इसे महात्मा गांधी और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच हुए समझौते के लिए जाना जाता है। आज के दिन ही आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का सफल परीक्षण किया गया। गांधी-इरविन समझौताः महात्मा गांधी और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच 5 अप्रैल 1931 को हुए समझौते में पहली बार ब्रिटिश हुकूमत ने भारतीयों के साथ समान स्तर पर कोई समझौता किया। दरअसल, ब्रिटिश हुकूमत ने स्वतंत्र रूप से भारतीयों के नमक बनाने और उसे बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारतीयों को काफी महंगे दामों पर ब्रिटिश सरकार से नमक खरीदना पड़ता था। इसके खिलाफ महात्मा गांधी ने 1930 में 78 सहयोगियों के साथ दांडी से नमक सत्याग्रह शुरू किया। गांधीजी ने साबरमती आश्रम से दांडी तक पैदल यात्रा कर नमक विरोधी कानून को भंग किया। उसके बाद गांधीजी सहित प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ और उनकी गिरफ्तारी हुईं। इस आंदोलन ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। दुनिया भर की मीडिया में इसके आने के बाद लॉर्ड इरविन ने महात्मा गांधी को बातचीत के लिए बुलाया। 5 मार्च 1931 को गांधी-इरविन ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत अन्य बिंदुओं के साथ भारतीयों को समुद्र किनारे नमक बनाने का अधिकार दिया गया। जबकि इरविन की तरफ से सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित करने को कहा गया था। उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का परीक्षणः 05 अप्रैल 2010 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नयी पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का सफल परीक्षण किया गया। इसरो द्वारा विकसित तीन टन भार वहन क्षमता वाला यह रॉकेट अबतक का सबसे भारी देसी रॉकेट है। इसमें एयर प्रीदिंग तकनीक युक्त स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। अन्य प्रमुख घटनाएंः 1046- नासिर खुसरो ने मध्य पूर्व के अपने सफर की शुरुआत की। छह साल की यात्रा के बाद उन्होंने सफरनामा की रचना की, जिसे फारसी भाषा की श्रष्ठतम कृतियों में गिना जाता है। 1783- ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की स्थापना। 1966- जापान के माउंट फूजी में ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन का एक बोइंग 707 प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, इसमें सवार 124 लोगों की मौत। 1970- परमाणु अप्रसार संधि लागू किया गया। इससे पहले 24 नवंबर 1969 को इस संधि पर हस्ताक्षर किये गए थे। 1993- कनाडा के धावक बेन जॉनसन पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया। जॉनसन ने प्रतिबंधित दवाइयों का सेवन किया था। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in