
कोलकाता, 24 मार्च (हि.स)। पश्चिम बंगाल में बुधवार को चुनावी रैली के दौरान मंच पर भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांव स्पर्श कर प्रणाम किया, तो उन्होंने भी कार्यकर्ता के पांव छूकर उसका अभिवादन किया। साथ ही ऐसा करने से मना किया। घटना की चर्चा करते हुए भाजपा ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा एक सुसंस्कृत संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति समान संस्कार का भाव रहता है। हिन्दुस्थान समाचार/ब्रजेश