हिमाचल: बारातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, नौ लोगों की मौत

himachal-a-vehicle-full-of-processions-fell-into-a-ditch-nine-people-died
himachal-a-vehicle-full-of-processions-fell-into-a-ditch-nine-people-died

नाहन, 28 जून (हि. स.)। शिलाई में सोमवार की दोपहर बाद टिम्बी-बकरास मार्ग पर एक वाहन के खाई में गिरने से नौ व्यक्तियों की मौत हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने तुरंत ही रेस्क्यू शुरू कर दिया था लेकिन अधिकतर लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर जुटी भीड़ से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चडेऊ से बारातियों को लेकर बोलेरो कैंपर बकरास की तरफ जा रही थी। पशोग नामक जगह पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बोलेरो खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही शिलाई से थाना प्रभारी व एसडीएम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन बताया ये जा रहा है कि अधिकतर युवा ही इस वाहन में सफर कर रहे थे। शिलाई क्षेत्र में हादसे के बाद शोक की लहर है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि नौ व्यक्तियों की मृत्यु का समाचार मिला है। फिलहाल ये भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस वाहन में कितने लोग सवार थे। वे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैंं। हिन्दुस्थान समाचार /जितेंद्र/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in