गुरुग्राम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हुआ कोरोना, मेदांता मेडिसिटी में भर्ती
गुरुग्राम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हुआ कोरोना, मेदांता मेडिसिटी में भर्ती

गुरुग्राम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हुआ कोरोना, मेदांता मेडिसिटी में भर्ती

-खुद ट्वीट करके दी कोरोना पॉजिटिव की जानकारी -देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की हो रही दुआएं गुरुग्राम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमित शाह के खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट करके दी। लॉकडाउन से लेकर अब तक अमित शाह लगातार सक्रिय रहे हैं और दिल्ली में घूम-घूमकर उन्होंने कोरोना से बचने की तैयारियां की जायजा भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ लिया। अपने ट्वीट में अमित शाह ने यह भी लिखा कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में जो लोग भी आए हैं। वे खुद को आइसोलेट करके अपनी कोरोना जांच कराएं। रविवार को गृह मंत्री के कोरोना पॉजिटिव और उन्हें गुरुग्राम मेदांता मेडिसिटी लाए जाने की सूचना पर गुरुग्राम में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई। मेदांता मेडिसिटी के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी गई। मेदांता मेडिसिटी में उन्हें भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टर्स का एक दल उनके उपचार में जुट गया है। बेशक अभी कोरोना की कोई दवाई नहीं बनी है, फिर भी गृह मंत्री की सेहत के लिए यहां पर मेदांता के डॉक्टर्स पूरी तरह से सक्रिय हैं। जो भी जरूरी दवाएं व अन्य सामग्री कोरोना ठीक होने में इस्तेमाल की जा रही है, वे सब गृह मंत्री को दी जानी शुरू कर दी गई हैं। गृह मंत्री ने खुद में कुछ लक्षण दिखाई देने पर अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। खुद उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि वे डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। बता दें कि आज से कुछ दिन पहले भी लॉकडाउन के बीच गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह फैली थी। इसके बाद अमित शाह ने खुद यह जानकारी दी कि ऐसी कोई बात नहीं है। वे अपने कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इसलिए सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। उनके कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह फैलाई गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर/संजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in