गुजरात: एटीएस ने सतीपति संप्रदाय के एक महिला समेत 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
गुजरात: एटीएस ने सतीपति संप्रदाय के एक महिला समेत 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

गुजरात: एटीएस ने सतीपति संप्रदाय के एक महिला समेत 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

सूरत, 25 जुलाई (हि.स.)। गुजरात एटीएस ने तापी से एक महिला समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें झारखंड के खुंटी जिले के दो लोग शामिल हैं जो गुजरात में पत्थलगड़ी आंदोलन शुरू करने के लिए आए थे। पकड़े गए नक्सलियों पर आरोप है कि वे सतीपति संप्रदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़का रहे थे। एटीएस टीम ने आरोपितों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और नक्सल गतिविधियों से जुड़ी अन्य सामाग्री बरामद की है। गुजरात एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) के अनुसार, तापी जिले के व्यारा तालुका के कटासवन गांव से शुक्रवार की शाम झारखंड के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों में नक्सली बिरसा सुशील औरैया (28), उसका भाई सामू सुइल औरैया (20) और एक महिला शामिल हैं। ये तीनों मूल रूप से झारखंड के खूंटी जिले के मारू तालुका के बुटीगरा गांव के रहने वाले हैं। एटीएस के अनुसार ये लोग राज्य में पत्थलगड़ी विचारधारा का प्रचार करने के लिए धन जुटाते पाए गए हैं। साथ ही सरकार के खिलाफ स्थानीय जनजातियों को उकसाने के लिए पत्थलगड़ी आंदोलन विधि का इस्तेमाल किया। तीनों आरोपित 2014 से गुजरात में रह रहे हैं। नक्सल गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पकड़े गए आरोपितों ने सूरत के पास व्यारा में आदिवासी इलाकों में अपना संपर्क बनाए हुए थे। एटीएस पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता कर रही है। वही मालूम हुआ है कि आरोपित बिरसा अरिया और सामू के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या करने के प्रयास और गैंगरेप जैसे 20 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। साथ ही झारखंड में नक्सल गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि झारखंड के खूंटी जिले के गांवों में पत्थलगड़ी आंदोलन ने चार साल पहले गति पकड़ी थी। पत्थलगड़ी शब्द एक कब्र पर पत्थर रखने के आदिवासी रिवाज से शुरू हुआ है। इस प्रथा को ध्यान में रखते हुए झारखंड में आदिवासी समुदाय के लोग बड़े पत्थरों पर संदेश देते हैं, जिसे पत्थलगड़ी के नाम से जाना जाता है। लेकिन अब वे इस रिवाज को हिंसक और अवैध रूप से अपने उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in