राज्यपाल और प्रथम महिला ने कोरोना टीका की पहली खुराक ली

governor-and-first-lady-take-first-dose-of-corona-vaccine
governor-and-first-lady-take-first-dose-of-corona-vaccine

गंगटोक, 03 मार्च (हि.स.)। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद और प्रथम महिला श्रीमती कमला देवी ने राजधानी गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल में आज कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। टीकाकरण के बाद राज्यपाल ने सभी को आश्वस्त किया कि कोरोना टीकाकरण सुरक्षित है। इसी तरह, राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डॉ. मणिकुमार शर्मा ने भी राज्यपाल के संदेश की पुष्टि की और कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को टीका अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और लोगों से हर समय सामाजिक दूरी, लगातार हाथ धोने और मास्क पहनने के शिष्टाचार का पालन करने का अनुरोध किया। हिन्दुस्थान समाचार/बिशाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in