giant-crocodile-seen-walking-in-a-village-in-karnataka
giant-crocodile-seen-walking-in-a-village-in-karnataka

कर्नाटक के गांव में टहलता दिखा विशालकाय मगरमच्छ

उत्तर कन्नड़ (कर्नाटक), 1 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के कोलाज में एक अनोखा लेकिन अप्रत्याशित पर्यटक घूमता हुआ देखा गया है। यह पर्यटक है एक विशाल मगरमच्छ, जो अपने सामान्य निवास स्थान पर वापस जाने से पहले गांव में टहलता दिखा। बाहर आने के कुछ देर बाद मगरमच्छ फिर से नदी में गायब हो गया। हालांकि, इस घटना ने निवासियों को सदमे और भय में छोड़ दिया है। एक वन अधिकारी के अनुसार, पश्चिमी घाट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, नदियाों का पानी किनारे पर आ गया है, जिसमें काली नदी भी शामिल है, जो कर्नाटक की सबसे बड़ी नदियों में से एक है और बड़ी संख्या में मगरमच्छों का घर है, जिनमें से कई उत्तर कन्नड़ जिले के दांदेली के पर्यटन स्थल पर मंदिर के पास पाए जाते हैं। कोलाज काली नदी के तट पर स्थित है लेकिन इस गांव में पहली बार मगरमच्छ देखा गया था। दांदेली में अभयारण्य, जहां घने पर्णपाती पेड़ बांस और सागौन के बागानों से घिरे हुए हैं, वनस्पतियों और जीवों में समृद्ध है। इस अभयारण्य में मगरमच्छ एक प्रमुख वन्यजीव आकर्षण हैं, जो बर्ड वाचिंग और क्रोकोडाइल स्पॉटिंग दोनों प्रदान करता है। --आईएएनएस एचके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in