gambhir-did-road-show-in-favor-of-bjp-candidate
gambhir-did-road-show-in-favor-of-bjp-candidate

भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में गंभीर ने किया रोड शो

- केजरीवाल पर लगाया जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप नई दिल्ली, 26 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली में नगर निगम के उपचुनाव को लेकर चुनार प्रचार का कार्यक्रम जोरों पर हैं। ऐसे में कल्याणपुरी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सियाराम कनौजिया के लिए पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा ने आम लोगों को टिकट दिए हैं लेकिन कुछ पार्टियां सिर्फ नाम रखकर ‘आम’ होने का दावा कर रही है। उन्होंने जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार को लोग खुद ही जिताएंगे। गौतम गंभीर ने सियाराम कनौजिया के पक्ष में प्रचार करने के साथ आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से वो लोगों को बेवकूफ बनाकर फ्री सुविधा का लॉलीपॉप बांटने में लगे हैं जबकि हकीकत यह है कि लोगों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ समस्याओं का अंबार मिल रहा है लेकिन अब वो जनता को और बेवकूफ नहीं बना सकते। पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन भी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि तमाम राजनीतिक खींचतान के बावजूद पूर्वी दिल्ली नगर निगम बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली नगर निगम को पंगु बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कल्याणपुरी वार्ड से भाजपा उम्मीदवार सियाराम बेहतर मार्जिन से जीतेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in