four-bangladeshi-nationals-arrested-at-mbb-airport
four-bangladeshi-nationals-arrested-at-mbb-airport

एमबीबी हवाई अड्डे पर चार बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला, 29 जनवरी (हि.स.)। बांग्लादेश के नागरिक अवैध तरीके से त्रिपुरा में घुस रहे है। इतना ही नहीं बांग्लादेशी नागरिकों का मुंबई के प्रति आकर्षण बढ़ने का गंभीर मामला सामने आया है। यह विषय काफी चिंताजनक है। क्योंकि, लगातर शुक्रवार को दूसरे दिन मुंबई से जुड़ा हुआ अवैध घुसपैठ का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया, चार अवैध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार के बाद आज भी अगरतला में महाराजा बीर ब्रिकम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर अवैध घुसपैठिए को हिरासत में लिया गया है। उनके मुंबई से संबंध हैं। एक घुसपैठिये को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। वह मुंबई जा रहा था। शुक्रवार को चार घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक मुंबई का स्थायी निवासी है। पुलिस ने कहा कि शेख निजाम, मोहम्मद काऊ सोवन, मोहम्मद हफीज शेख और दिलवर शेख को एमबीबी हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। वे फ्लाइट से कोलकाता जा रहे थे। पुलिस ने दावा किया कि चारों ने आज एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास पाने के लिए सचित्र पहचान पत्र जमा किया। फिर उनमें से एक के पिता का नाम पूछा गया। एयरलाइन के कर्मचारियों को संदेह हो गया क्योंकि, उसने सचित्र पहचान पत्र पर लिखे नामों के साथ विसंगतियां पाईं। तब पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की। बाद में असंगति पकड़ी गयी। उसके पास पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि उनमें से एक मुंबई का स्थायी निवासी है। उसके माध्यम से अन्य तीन बांग्लादेशी नागरिकों का फर्जी दस्तावेज बनाया गया है। इस बीच, पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारत में प्रवेश करने के लिए वैध दस्तावेज भी नहीं थे। फर्जी दस्तावेजों के साथ विमान में चढ़ने की कोशिश करते समय उसे पुलिस ने पकड़ लिया था। वह मुंबई जा रहा था। वहीं 05 जनवरी को 12 अवैध घुसपैठियों को पकड़ा गया था। सबसे चिंताजनक बात यह है कि बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों का संबंध मुंबई के साथ सीधे बन रहा हैं। एनसीसी एसडीपीओ प्रिया मजूमदार ने बताया जांच चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार /संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in