former-judge-pb-sawant-dies-funeral-will-be-held-on-tuesday
former-judge-pb-sawant-dies-funeral-will-be-held-on-tuesday

पूर्व न्यायाधीश पी.बी. सावंत का निधन, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

मुंबई, 15 फरवरी (हि.स.)। पूर्व न्यायाधी पी.बी. सावंत का सोमवार को पुणे में ही स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। पी.बी. सावंत का अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह पुणे में स्थित श्मशान भूमि में किया जाएगा। पीबी सावंत बतौर न्यायाधीश बहुत अनुशासन प्रिय थे। 1995 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के कार्यकाल में ही वे सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्त होने के बाद भी पीबी सावंत अपनी न्यायप्रियता को लेकर चर्चित रहे थे। मशहूर वकील असीम सरोदे ने अपने शोकसंदेश में कहा, "न्यायाधीश पीबी सावंत सर, आप हमें हमेशा याद आते रहेंगे। सरोदे ने कहा पीबी सावंत सर हमेशा नए वकीलों को प्रोत्साहित करते थे। " हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in