former-chief-justice-ranjan-gogoi39s-mother-dies
former-chief-justice-ranjan-gogoi39s-mother-dies

पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की मां का निधन

गुवाहाटी, 09 अप्रैल (हि.स.)। देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की मां और पूर्व मुख्यमंत्री केशब चंद्र गोगोई की पत्नी शांति गोगोई का निधन हो गया। शांति गोगोई ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शांति गोगोई का उम्र जनित बीमारियों के कारण दिल्ली में इलाज चल रहा था। शांति गोगोई के बड़े बेटे अंजन गोगोई एयर मार्शल पद से रिटायर हुए थे। दूसरे बेटे रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं, जबकि छोटे बेटे निरंजन गोगोई एक अच्छे डॉक्टर हैं। उनकी दो बेटियां भी प्रशासनिक अधिकारी हैं। शांति गोगोई की मां पद्मकुमारी गोहाईं असम सरकार में मंत्री थीं। गौरतलब है कि शांति गोगोई सेवा नामक एनजीओ चलाने के अलावा कई सामाजिक गतिविधि में शामिल थीं। शांति गोगोई के निधन की खबर से पूरे डिब्रूगढ़ जिले में शोक की लहर दौड़ गयी । उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से डिब्रूगढ़ के खलीहामारी स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in