former-cbi-director-ranjit-sinha-passes-away
former-cbi-director-ranjit-sinha-passes-away

सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

ब्रजेश झा नई दिल्ली, 16 अप्रैल (हि.स)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वे 68 साल के थे। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बात सामने आई थी। सिन्हा बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी थे। उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के साथ रेलवे सुरक्षा बल का भी नेतृत्व किया था। वे 2012 में सीबीआई प्रमुख बनाये गए थे। कोयला घोटाला मामले को लेकर रंजीत सिन्हा का कार्यकाल विवादों में रहा था। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in