former-assam-chief-minister-sarbananda-sonowal-leaves-for-delhi
former-assam-chief-minister-sarbananda-sonowal-leaves-for-delhi

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल दिल्ली रवाना

- पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ होगी अहम बैठक - सोनोवाल के भविष्य को लेकर निर्णय होने की उम्मीद गुवाहाटी, 18 जून (हि.स.)। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए हैं। असम सरकार बनने के बाद सोनोवाल का यह पहला दिल्ली दौरा है। सर्वानंद सोनोवाल के राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बुलाया गया था, जिसके मद्देनजर सोनोवाल शुक्रवार को गुवाहाटी को बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से विस्तारा के हवाई जहाज के जरिए दिल्ली रवाना हुए हैं। सोनोवाल के साथ मंत्री पीयूष हजारिका भी थे। राज्य के जल संसाधन मंत्री हजारिका का दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से राज्य की बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करने की भी संभावना है। ज्ञात हो कि राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद काफी समय तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी सोच-विचार करती रही। अंततः भाजपा शीर्ष नेतृत्व में मुख्यमंत्री की गद्दी पर डॉ हिमंत बिस्व सरमा को बैठ दिया। राज्य में सरकार के गठन के बाद सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सोनोवाल को पार्टी कौन सी जिम्मेदारी देगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा था कि सोनोवाल को पार्टी कोई बड़ा पद देगी। उन्होंने भी इस बारे में कोई साफ संकेत नहीं दिया। अब देखना है कि मुख्यमंत्री के पद से बड़ा कौन सा पद सोनोवाल को भाजपा देगी। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश स्तर पर भी अंदरखाने जमकर चर्चा जारी है। अब देखना होगा कि दिल्ली में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सोनोवाल के भविष्य को लेकर क्या कदम उठाता है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in