देश
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कमेटी का गठन, अधिसूचना जारी
नई दिल्ली, 09 जनवरी (हि.स.)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी की गई। उच्च स्तरीय समिति 23 जनवरी 2021 से प्रारंभ होने वाले एक वर्षीय स्मरणोत्सव गतिविधियों पर निर्णय लेगी। समिति के सदस्यों में प्रतिष्ठित नागरिक, इतिहासकार, लेखक, विशेषज्ञ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पारिवारिक सदस्य और साथ ही आजाद हिंद फौज (आईएनए) से जुड़े प्रतिष्ठित गणमान्य लोग शामिल हैं। यह समिति दिल्ली, कोलकाता और नेताजी एवं आजाद हिंद फौज से जुड़े अन्य स्थानों, भारत के साथ-साथ विदेशों में भी संचालित होने वाली स्मरणोत्सव गतिविधियों का मार्गदर्शन करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी-hindusthansamachar.in