first-delegation-level-talks-held-between-police-chiefs-of-india-and-sri-lanka
first-delegation-level-talks-held-between-police-chiefs-of-india-and-sri-lanka

भारत और श्रीलंका के पुलिस प्रमुखों के बीच हुई पहली प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। भारत और श्रीलंका के पुलिस प्रमुखों के बीच पहली प्रतिनिधिमंडल स्तर की वर्चुअल वार्ता गुरुवार को सकारात्मकता और विश्वास के माहौल में हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक ने किया। वहीं श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक सीडी विक्रमरत्ने ने किया। भारत श्रीलंका ने दोनों देशों के बीच के समुद्री मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों और अन्य संगठित अपराधियों के खिलाफ एक दूसरे के यहां चल रही कार्रवाई की सराहना की। दोनों पक्षों ने खुफिया और अन्य जानकारी साझा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने वैश्विक आतंकवादी समूहों और भगोड़ों सहित आतंकवादी संस्थाओं के खिलाफ संयुक्त रूप से काम करने पर सहमत जताई। वर्चुअल वार्ता में मौजूदा सहयोग तंत्र को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए ‘नोडल पॉइंट’ बनाने तय करने का फैसला किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in