female-constable-from-corona-in-chhattisgarh-father-of-kunkuri-church-and-asi-died
female-constable-from-corona-in-chhattisgarh-father-of-kunkuri-church-and-asi-died

छत्तीसगढ़ में कोरोना से महिला आरक्षक, कुनकुरी चर्च के फादर और एएसआई की मौत

रायपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौतो का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी रायपुर में एक महिला आरक्षक, एशिया का सबसे बड़ा चर्च कुनकुरी के फादर तथा एएसआई की मौत हो गयी है। मृतक एएसआई का नाम भोजराम बिसेन और महिला कांस्टेबल का नाम सरोज कंवर है। जानकारी के मुताबिक एएसआई भोजराम बिसेन रायपुर के विशेष थाना में पदस्थ थे। कुछ दिनों पहले ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। कोरोना रिपोट पाॅजिटिव आने के बाद अस्पताल में ही उनका इलाज जारी था। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। इसी तरह कोतवाली थाना में पदस्थ महिला आरक्षक की कोरोना के चलते मौत हो गयी। महिला कांस्टेबल का नाम सरोज कंवर है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर पिछले पांच दिनों से उनका उपचार चल रहा था। आज उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर के बाद पुलिस महकमे में गम का माहौल है। उधर, कुनकुरी का महागिरजा घर एशिया का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। कोरोना की चपेट में आने से महागिरजाघर विशप हाउस के फादर की मौत हो गयी। फादर सिकंदर किस्पोटटा 60 वर्ष के थे और झारखंड के मांढर चिकित्सालय में उनका इलाजरत थे। कुछ दिनों पहले ही फादर की तबीयत अचानक से खराब हो गयी थी जिसके चलते उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद फादर को रांची झारखंड ले जाया गया था। यहां पर उनका इलाज चल रहा था। आज दोपहर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। फादर सिकंदर किस्पोटटा इसी चर्च के वाइस जनरल थे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in