farmers-and-country-ready-against-every-injustice-of-the-government-rahul-gandhi
farmers-and-country-ready-against-every-injustice-of-the-government-rahul-gandhi

सरकार के हर अन्याय के खिलाफ किसान और देश तैयार : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन का आज (गुरुवार को) 85वां दिन है। अपने विरोध प्रदर्शन के तहत आज किसानों ने चार घंटे का देशव्यापी रेल रोको अभियान चलाया हुआ है। उनका कहना है जब तक सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेती उनका शान्तिपूर्ण विरोध जारी रहेगी। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार के हर अन्याय के खिलाफ अबकी बार किसान और देश तैयार है। किसान पीछे नहीं हटेंगे बल्कि सरकार को भी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को किसानों के सतत चल रहे आंदोलनों को लेकर सरकार से कृषि विरोधी कानून वापल लिये जाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि समय नष्ट करके मोदी सरकार अन्नदाताओं को तोड़ना चाहती है लेकिन ऐसा होगा नहीं। इस बार किसान अपनी मांगों और अधिकारों को लेकर स्पष्ट हैं और किसी भी प्रकार से खेती को नष्ट नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के हर अन्याय के खिलाफ अबकी बार किसान और देश तैयार! कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को आजाद भारत का सबसे बड़ा जन आंदोलन बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘85 दिन, 230 से अधिक किसानों की क़ुर्बानी.. नुकीले तार, कीलें, बेरीकेड, बारिश, सर्दी, खुले आसमान का आशियाना.. पर संकल्प यही कि तीनों काले कानून रद्द नहीं होने तक वापस घर नहीं जाना।’ हिन्दुस्थान समाचार/आकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in