मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई और पूर्व सांसद के घर ईडी का छापा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई और पूर्व सांसद के घर ईडी का छापा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई और पूर्व सांसद के घर ईडी का छापा

जयपुर, 22 जुलाई (हि.स.) (अपडेट)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को फर्टिलाइजर घोटाले के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के आवास, अनुपम कृषि नाम की कंपनी सहित एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल में कई अन्य जगहों पर तलाशी ली है। अग्रसेन गहलोत अनुपम कृषि कंपनी के मालिक हैं। इसके अलावा ईडी ने पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़ के घर पर भी छापे मारे हैं। ईडी के अनुसार फर्टिलाइजर घोटाले के मामले में टीमें गुजरात में चार स्थानों पर, राजस्थान में छह स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में दो और दिल्ली में एक स्थान पर तलाशी ले रही है। अग्रसेन गहलोत के स्वामित्व वाली कंपनी म्युरिएट ऑफ पोटाश (एमओपी) फर्टिलाइजर का निर्यात कर रही थी, जो निर्यात के लिए प्रतिबंधित है। एमओपी को इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) द्वारा आयात किया जाता है और फिर इसे किसानों के बीच रियायती दरों पर वितरित किया जाता है। इसके अलावा अग्रसेन गहलोत आईपीएल के अधिकृत डीलर थे और 2007-2009 के बीच उनकी कंपनी ने रियायती दरों पर एमओपी खरीदा और इसे किसानों को वितरित करने के बजाय कुछ अन्य कंपनियों को बेच दिया। उन्होंने इसे इंडस्ट्रियल सॉल्ट के रूप में मलेशिया और सिंगापुर को निर्यात किया। इस दौरान केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी और राज्य में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे। जिसका राजस्व खुफिया निदेशालय ने 2012-13 में इसका खुलासा किया था। हालांकि अग्रसेन गहलोत ने उस वक्त सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। जिसके बाद इस मामले की ईडी ने जांच शुरू की थी। इस कंपनी के सभी ठीकानों पर छापेमारी जारी है और कंपनी पर 7 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in