dr-vishwasharma-said-after-voting--bjp-government-will-be-formed-in-assam
dr-vishwasharma-said-after-voting--bjp-government-will-be-formed-in-assam

डॉ. विश्वशर्मा ने मतदान के बाद कहा- असम में बनेगी भाजपा की सरकार

गुवाहाटी, 06 अप्रैल (हि.स.)। नेडा के संयोजक व भाजपा के प्रभावशाली नेता डॉ. हिमंत विश्वशर्मा मंगलवार को असम विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। डॉ. विश्वशर्मा अपनी पत्नी व पुत्र के साथ मतदान करने के बाद उंगली की स्याही दिखाते हुए कहा कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जालुकबारी विधानसभा सीट पर 80 फीसद से अधिक मतदाता भाजपा को वोट दे रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले चरण में भाजपा गठबंधन को 47 में से 40 सीट, दूसरे चरण में 39 में से 25 सीट तथा तीसरे चरण में 40 में से 22 सीटें मिलेंगी। इस तरह भाजपा गठबंधन को 87 सीटें मिलेंगे। मुख्यमंत्री के रूप में नाम उछाले जाने के संबंध में कहा कि, मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं। पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, उसको निभाता हूं। वहीं पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने के संबंध में कहा कि, निश्चित रूप से कुछ दिन मैं प्रचार अभियान में हिस्सा लेने जाऊंगा। असम के वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ. विश्वशर्मा ने जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत अमीनगांव क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। डॉ विश्वशर्मा वोट डालने के लिए पारंपरिक असमिया पोशाक धोती और कुर्ता में नजर नजर आए। मंत्री के साथ उनकी पत्नी रिंकी भुइयां शर्मा और बेटे नंदील विश्वशर्मा ने भी उक्त मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्ष 2001 से जालुकबारी सीट से लगातार जीत दर्ज कर रहे मंत्री डॉ. विश्वशर्मा छठी बार दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। डॉ. विश्वशर्मा और कांग्रेस के उम्मीदवार रमेन चंद्र बरठाकुर के बीच मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, पिछली बार भाजपा उम्मीदवार को 1,18,390 मत मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी उम्मीदवार को 32,455 मत मिले थे। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in