doctor-commits-suicide-after-killing-two-children-and-wife-in-ahmednagar-district
doctor-commits-suicide-after-killing-two-children-and-wife-in-ahmednagar-district

अहमदनगर जिले में डॉक्टर ने दो बच्चों व पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या

मुंबई, 20 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीराम अस्पताल के चिकित्सक डॉ. महेंद्र थोरात (45) ने पत्नी और दो बच्चों को जहर का इंजेक्शन देकर मारने के बाद आत्महत्या कर ली। कर्जत पुलिस के अनुसार डॉ. महेंद्र थोरात कर्जत तहसील के रोशनी इलाके में रहते थे और श्रीराम अस्पताल में कार्यरत थे। शनिवार सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम डॉ. महेंद्र थोरात के घर पहुंची। घर में डॉ. थोरात का शव पंखे से लटका पाया गया। घर में डॉ. थोरात की पत्नी वर्षा (39), बेटा कृष्णा (16) और कैवल्य (8) मृत पड़े हुए थे। घटनास्थल पर सुसाईट नोट बरामद किया गया है। इसमें डॉ.थोरात ने लिखा है कि उनके बड़े बेटे को कम सुनाई पड़ता है इसलिए समाज में उनकी बदनामी हो रही है। इसी वजह से वह अपने परिवार को खत्म कर खुद आत्महत्या कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कर्जत के पुलिस उपाधीक्षक अन्नासाहेब जाधव, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर यादव, सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ दिवटे टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in