direct-bus-accident-two-more-bodies-were-found-from-bansagar-canal-on-wednesday-morning-the-number-of-dead-was-49
direct-bus-accident-two-more-bodies-were-found-from-bansagar-canal-on-wednesday-morning-the-number-of-dead-was-49

सीधी बस हादसा: बाणसागर नहर से बुधवार सुबह दो और शव मिले, मृतकों की संख्या 49 हुई

सीधी, 17 फरवरी (हि.स.)। बाणसागर नहर अब भी लाशें उगल रही है। बुधवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नहर से दो और शव बरामद किए गए। हादसे में अबतक कुल मृतकों की संख्या 49 हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें गोताखोरों की मदद से लापता यात्रियों की खोज कर रही है। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीधी दौरा टलने की खबर है। इसकी वजह मृतकों का अलग-अलग गांवों का होना है। मंगलवार सुबह हुए हादसे के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरे दिन चला। रात में अंधेरा होने के कारण सर्चिंग ऑपरेशन बंद कर दिया गया था, जिसे बुधवार सुबह 6 बजे फिर शुरू किया गया। बुधवार सुबह रेस्क्यू शुरू होते ही दो और शव मिले। अब भी पांच लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे में प्रभावित यात्री सीधी, रीवा, सिंगरौली व सतना जिले के निवासी हैं। एएसपी अंजूलता पटले के मुताबिक बस में कुल 63 यात्री सवार थे। इनमें से तीन यात्री हादसे से पहले ही बस से उतर गए थे। वहीं 60 यात्रियों में छह की जान बचाई जा चुकी है। इन 60 यात्रियों में तीन मासूम बच्चों सहित 28 महिलाएं और 30 पुरुष यात्री सवार थे। इसमें से 49 के शव निकाले जा चुके हैं। इन शवों में 23 पुरुष, 22 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं लापता लोगों में पांच माह की बच्ची भी शामिल है जिनकी सर्चिंग आज सुबह शुरू हुई। हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in