dilip-ghosh39s-controversial-statement-about-mother-durga-protests-across-the-state
dilip-ghosh39s-controversial-statement-about-mother-durga-protests-across-the-state

मां दुर्गा को लेकर दिलीप घोष का विवादित बयान, राज्य भर में विरोध प्रदर्शन

कोलकाता, 13 फरवरी (हि.स.)। अपने विवादित बयानों की वजह से अमूमन आलोचनाओं में घिरे रहने वाले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अब मां दुर्गा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल की आयोजित परिचर्चा में कहा कि दुर्गा के पूर्वजों का कोई अता पता नहीं है। इसे लेकर राज्य भर में उनके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना एक रैली से भाजपा अध्यक्ष दिलीप पर हमला बोला है। अभिषेक ने कहा कि उन्होंने मां दुर्गा का अपमान किया है। दिलीप घोष ने कहा था कि राम राजा थे और राम के 14 पूर्वजों का हमें पता है, लेकिन दुर्गा के पूर्वजों का कोई अता-पता नहीं है। इस बयान को तृणमूल कांग्रेस ने देवी दुर्गा का अपमान बताया है। कार्यक्रम में दिलीप घोष के अलावा टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार सीपीएम नेता फुहाद हलीम और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी शामिल थे। इसी दौरान बहस में शामिल दिलीप घोष ने कहा कि राम राजा थे और राम के 14 पूर्वजों का हमें पता है, लेकिन दुर्गा के पूर्वजों का कोई अता पता नहीं है। दिलीप घोष ने जैसे ही यह बयान दिया काकोली घोष दस्तीदार ने पलटवार करते हुए इसे देवी दुर्गा का अपमान बताया। काकोली ने कहा की दिलीप घोष की इस बात से उनको बड़ा आश्चर्य हुआ कि कैसे कोई देवी दुर्गा का अपमान कर सकता है। तृणमूल कांग्रेस ने दिलीप घोष के इस बयान को राजनीतिक मुद्दा बना लिया है। डिबेट के दौरान दिलीप घोष ने कहा की तृणमूल हमेशा धर्म और राजनीति को एक करने का काम करती है। इसी बंगाल में दुर्गा पूजा करने के लिए हमें कोर्ट में जाना पड़ता है, क्योंकि मुहर्रम की वजह से दुर्गा विसर्जन रोक दिया जाता है। बंगाल के हर घर में राम की पूजा शुरू से होती रही है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ओर से तुरंत ट्वीट किया गया कि दिलीप घोष ने हमारी मां दुर्गा का अपमान किया है। दुर्गा हमारी मां हैं। हमारी ताकत हैं। हमारी प्रेरणा हैं। जो लोग खुद को हिन्दू धर्म का रक्षक और समर्थक बताते हैं वही उनका अपमान कर रहे हैं। आसनसोल के कुलटी में तृणमूल की ओर दिलीप घोष का पुतला जलाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ ओम प्रकाश/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in