दिग्विजय सिंह ने लड़ाकू विमान राफेल की कीमत पर उठाया सवाल, सुरेश पचौरी ने किया अभिनंदन
दिग्विजय सिंह ने लड़ाकू विमान राफेल की कीमत पर उठाया सवाल, सुरेश पचौरी ने किया अभिनंदन

दिग्विजय सिंह ने लड़ाकू विमान राफेल की कीमत पर उठाया सवाल, सुरेश पचौरी ने किया अभिनंदन

फ्रांस से आए लड़ाकू विमान राफेल की कीमत को लेकर अब मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। मगर दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने राफेल के भारत भूमि पर आगमन पर अभिनंदन किया है। लोकसभा में उठा था राफेल का मुद्दा गौरतलब है कि विधानसभा-लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मुद्दे को उठा चुके हैं जिसे उन्होंने चुनावी सभाओं में भी मुद्दा बनाया था। बुधवार को जब राफेल विमान भारत की धरती पर उतरे तो दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से उसकी कीमत पूछी। उन्होंने कहा कि राफेल का निर्माण एचएएल द्वारा बनाए जाने का प्रावधान था जो आत्मनिर्भर होने का प्रमाण था लेकिन एचएएल का हक छीनकर निजी कंपनी को देने का समझौता किया गया। यह राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने रक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर 126 राफेल की खरीद का फैसला लिया था, लेकिन इसके बावजूद मोदी सरकार ने 36 विमान खरीदने का फैसला लिया और सवाल पूछने पर इस बारे में जवाब नहीं दिया जाता। गौरवशाली दिन : पचौरी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने राफेल के भारत भूमि पर आगमन का अभिनंदन किया। उन्होंने इस दिन को भारत के लिए गौरवशाली बताया। पचौरी ने कहा कि राफेल से भारतीय वायुसेना की क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। हमें हमेशा भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व रहा है।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in