delhi-metro-releases-new-time-table-during-weekly-curfew
delhi-metro-releases-new-time-table-during-weekly-curfew

साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान दिल्ली मेट्रो ने जारी की नई समय सारणी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी में साप्ताहिक कर्फ्यू के कारण दिल्ली मेट्रो ने अपनी समय सारणी में कुछ बदलाव किए हैं। मेट्रो ने एक संदेश जारी करते हुए लिखा है कि 'दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लगाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहेंगी। ये सेवाएं 30 मिनट के अंतराल पर रहेंगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना के कारण आने वाली 26 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ हुई बैठक ये फैसला लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/श्वेतांक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in