delhi-hathras-unreserved-2-pairs-of-trains-extending-to-hathras-fort
delhi-hathras-unreserved-2-pairs-of-trains-extending-to-hathras-fort

दिल्ली-हाथरस अनारक्षित 2 जोड़ी रेलगाड़ियों का हाथरस किला तक यात्रा विस्तार

नई दिल्ली, 05 मार्च (हि.स.)। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 04417/04418 तथा 04427/04428 हाथरस जं.-दिल्ली जं.-हाथरस जं. अनारक्षित मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को छह मार्च से हाथरस किला तक यात्रा विस्तार देने का निर्णय किया है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रेलगाड़ियों का यात्रा विस्तार इस प्रकार होगा :- रेलगाड़ी संख्या 04417 हाथरस किला से सुबह 05:55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 06:11 बजे हाथरस जं. पहुंचेगी तथा यह रेलगाड़ी यहां से सुबह 06:13 बजे दिल्ली जं. के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04418 हाथरस जं. से रात्रि 09:12 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 09:40 बजे हाथरस किला पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04427 हाथरस किला से रात्रि 10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 10:25 बजे हाथरस जं. पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04428 हाथरस जं. से सुबह पांच बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 05:25 बजे हाथरस किला पहुंचेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in