पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 15,911 मरीज
पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 15,911 मरीज

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 15,911 मरीज

-पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 869 नये मरीज मिले अरविंद राय गुवाहाटी, 06 जुलाई (हि.स.)। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है। वहीं काफी संख्या में नये मरीज मिले हैं, जो चिंता का विषय बना हुआ है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 869 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 15911 हो गई है। जिसमें से 9872 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 730 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 6008 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 17 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में नये मरीजों की संख्या 735 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 11735 है। जबकि, 7434 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 690 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4286 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 14 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में 22 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1580 हो गई है। जबकि, 1206 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 373 मरीजों का इलाज चल रहा है। 01 मरीज की अब तक मौत हो गई है। मणिपुर में 41 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1366 हो गई है, वहीं 689 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 677 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में 15 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 578 हो गई है। राज्य में 228 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 350 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में 10 नये मरीज सामने आये हैं। मरीजों की कुल संख्या 269 हो गई है। वहीं 78 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 190 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 01 मरीज की अब तक मौत हुई है। मेघालय में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 72 हो गई है। जिसमें से 43 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 28 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 01 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 22 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 186 हो गई है। जबकि, 133 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 53 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिक्किम में 22 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 125 हो गई है। वहीं 61 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 09 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 51 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in