पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 54,903 मरीज
पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 54,903 मरीज

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 54,903 मरीज

-पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1862 नये मरीज मिले गुवाहाटी, 02 अगस्त (हि.स.)। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार नये रिकार्ड बना रहा है। जिसके चलते पूर्वोत्तर के राज्यों में इस महामारी की भयावहता को समझा जा सकता है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये चिंता का सबब बने हुए हैं। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1862 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 54,903 हो गई है। जिसमें से 38,852 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1232 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 15884 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 140 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में नये मरीजों की संख्या 1457 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 41,727 है। जबकि, 31443 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1085 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 10180 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 101 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी नये संक्रमित मरीज सामने नहीं आये हैं। कुल मरीजों की संख्या 4996 हो गई है। जबकि, 3327 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 1630 मरीजों का इलाज चल रहा है। 21 मरीजों की अब तक मौत हो गई है। मणिपुर में 135 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2756 हो गई है, वहीं 1699 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1051 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 05 मरीज की मौत हो चुकी है। नगालैंड में 138 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1831 हो गई है। राज्य में 640 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुआ है। 1183 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 04 मरीजों की हुई मौत। अरुणाचल प्रदेश में 83 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 1674 हो गई है। वहीं 969 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 51 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 702 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है। मेघालय में 33 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 856 हो गई है। जिसमें से 252 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 599 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 05 मरीजों की मौत हो चुकी है मिजोरम में 05 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 413 हो गई है। जबकि, 253 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 159 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिक्किम में 11 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 650 हो गई है। वहीं 269 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 380 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 01 मरीजों की मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in