पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 16,910 मरीज
पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 16,910 मरीज

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 16,910 मरीज

-पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले 984 नये मरीजों गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में जहां वृद्धि हो रही है। वहीं काफी संख्या में नये मरीजों की शिनाख्त हो रही है, जो चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 984 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 16,910 हो गई है। जिसमें से 10,412 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 537 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 6451 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 18 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में नये मरीजों की संख्या 786 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 12,523 है। जबकि, 7883 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 449 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4623 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 14 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में 111 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1692 हो गई है। जबकि, 1219 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 459 मरीजों का इलाज चल रहा है। 01 मरीज की अब तक मौत हो गई है। मणिपुर में 24 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1390 हो गई है, वहीं 734 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 656 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में 35 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 625 हो गई है। राज्य में 243 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 382 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में 01 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 270 हो गई है। वहीं 92 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 176 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 02 मरीजों की अब तक मौत हुई है। मेघालय में 16 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 88 हो गई है। जिसमें से 43 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 44 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 01 मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 197 हो गई है। जबकि, 133 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 53 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिक्किम में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 125 हो गई है। वहीं 65 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 47 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in