पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 15,044 मरीज
पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 15,044 मरीज

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के कुल 15,044 मरीज

-पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1278 नये मरीजों की शिनाख्त गुवाहाटी, 05 जुलाई (हि.स.)। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में वृद्धि के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी अब पहले मुकाबले काफी बेहतर हालात दिखाई दे रहे हैं। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1278 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 15,044 हो गई है। जिसमें से 9139 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 448 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 5885 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 17 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं। असम में नये मरीजों की संख्या 1202 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 11,002 है। जबकि 6744 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 416 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4241 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 14 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। त्रिपुरा में 25 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1558 हो गई है। जबकि, 1199 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 358 मरीजों का इलाज चल रहा। एक मरीज की अब तक मौत हो गई है। मणिपुर में नौ नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1325 हो गई है, वहीं 667 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 658 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में 24 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 563 हो गई है। राज्य में 228 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 335 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश में सात नये मरीज सामने आये हैं। मरीजों की कुल संख्या 259 हो गई है। वहीं 76 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ है। 182 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। एक मरीज की अब तक मौत हुई है। मेघालय में आठ नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 70 हो गई है। जिसमें से 43 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 26 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, एक मरीज की मौत हो चुकी है। मिजोरम में दोनये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 164 हो गई है। जबकि, 130 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीज स्वस्थ हुआ है। वहीं 34 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिक्किम में एक नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 103 हो गई है। वहीं 52 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 51 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in