corona-patients-increase-in-mumbai-321-buildings-sealed
corona-patients-increase-in-mumbai-321-buildings-sealed

मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, 321 इमारतें सील

मुंबई, 20 फरवरी (हि. स.)। मुंबई शहर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर मुंबई नगर निगम ने अब तक 321 इमारतों को सील कर दिया है। सील की गई इमारतों से लोगों के बाहर निकलने पर मामला दर्ज करने की हिदायत भी मुंबई नगर निगम ने दी है। मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शनिवार को किसी भी इमारत में 5 से अधिक कोरोना मरीज मिलने पर पूरी इमारत को सील करने का निर्णय लिया है। इस आदेश के बाद मुंबई में 94 इमारतें तत्काल सील की गईं। हालांकि इससे पहले कोरोना नियमावली का पालन करते हुए मुंबई नगर निगम प्रशासन ने 257 इमारतों को सील किया था। इनमें 10 से ज्यादा कोरोना मरीज पाए गए थे। आज लिये गए निर्णय के आधार पर अब 5 मरीज पाए जाने पर भी इमारत सील की जाएगी। इसी तरह इन इमारत के लोगों को 14 दिन का पृथकवास पीरियड एक ही जगह बिताना होगा। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर मामला दर्ज करने का निर्णय आज मुंबई नगर निगम आयुक्त ने लिया है। जानकारी के अनुसार मुंबई के चेंबुर, दादर ,माटुंगा, बोरीवली, अंधेरी आदि इलाकों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मुंबई में शनिवार को 897 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसलिए मुंबई नगर निगम ने प्रशासन को चुस्त दुरुस्त कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in