कर्नाटक के कुछ जिलों में कोरोना अनियंत्रित : येदियुरप्पा
कर्नाटक के कुछ जिलों में कोरोना अनियंत्रित : येदियुरप्पा

कर्नाटक के कुछ जिलों में कोरोना अनियंत्रित : येदियुरप्पा

बेंगलुरु, 09 जुलाई (हि.स.)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण की स्थिति थोड़ी नियंत्रण से बाहर हो रही है लेकिन उन्होंने नागरिकों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैं। येदियुरप्पा ने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में बनाए गए 10,000 बेड के साथ कोरोना केयर सेंटर का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बेंगलुरु के लिए और अधिक एम्बुलेंस की "तत्काल" व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है। केंद्र से एक टीम भी आई थी। उन्होंने कुछ अवलोकन किए और उन्होंने कुछ चीजों के लिए हमारे कार्य सराहना भी की। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन रहमान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in