अहमदाबाद में बढ़े कोरोना मामले, नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग छुपा रहा आंकड़े

corona-cases-increased-in-ahmedabad-health-department-of-municipal-corporation-is-hiding-data
corona-cases-increased-in-ahmedabad-health-department-of-municipal-corporation-is-hiding-data

अहमदाबाद, 05 मार्च (हि.स.)। गुजरात में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। तीन दिन में शहर में कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर में एक बार फिर कोरोना परीक्षण शिविर शुरू कर दिये गये हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम कोरोना के मामले की जानकारी छिपा रहा है। बताया गया है कि कोरोना के मामले की जानकारी पिछले दो दिन से नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग जारी नहीं कर रहा है। 03 मार्च और 04 मार्च को निगम द्वारा मामले दर्ज नहीं किए गए थे। कोरोना की पूरी जानकारी निगम की वेबसाइट पर दी जाती है। केस की जानकारी प्रतिदिन अपडेट की जाती है, लेकिन 02 मार्च के बाद कोई भी जानकारी अपडेट नहीं की गई है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद जानकारी देना बंद कर दिया था। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी निगम और राज्य सरकार के कोरोना आंकड़ों में विसंगतिया देखी गई हैं। नगर निगम अब कोरोना के तथ्य को छिपा रहा है। नगर में खासकर पश्चिमी क्षेत्र और गोता और बोपल सहित क्षेत्रों में कोरोना मामले बढ़ गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in