आंध्र प्रदेश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 8147 मामले दर्ज
आंध्र प्रदेश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 8147 मामले दर्ज

आंध्र प्रदेश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 8147 मामले दर्ज

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 24 जुलाई (हि.स.)। राज्य में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में हर दिन नये रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 8,147 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,858 हो गई हैं। चिकित्सा एवं स्थास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम को जारी बुलेटिन में बताया गया कि पूर्व गोदावरी जिला में कोरोना के सर्वाधिक मामले 1029 दर्ज किये गये। बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश में 48,114 लोगों का परीक्षण किये गये हैं। प्रदेश में अब तक 15,41,993 लोगों का कोरोना टेस्टिंग किया जा चुका है। बीते 24 घंटों में 49 मरीजों की मौत हो गई है। करोना वायरस से मरने वालों में पूर्वी गोदावरी जिले में 11, कृष्णा में 9, कर्नूल में 8, श्रीकाकुलम में 7, पश्चिमी गोदावरी में 5, गुंटूर में 3, विशाखापट्टनम में 3, चित्तूर में 1, प्रकाशम में 1 और विजयनगर में 1 मरीज शामिल हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 933 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,380 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। अब तक 39,935 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस समय 39,990 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल है। हिन्दुस्थान समाचार / नागराज राव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in