कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया

- वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हार्दिक पटेल पाटीदार नेता के साथ, एक युवा नेता के रूप में कांग्रेस को आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। अहमदाबाद,11 जुलाई (हि.स.) । गुजरात कांग्रेस में बदलाव की प्रक्रिया राज्य में उपचुनावों से पहले शुरू हो गई है। गुजरात कांग्रेस में हार्दिक पटेल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नामित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। युवा नेता हार्दिक पटेल को तत्काल प्रभाव से गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। कांग्रेस ने यह घोषणा उपचुनाव से पहले की है। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता बनने के बाद हार्दिक कांग्रेस में शामिल हुए थे | पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हार्दिक पटेल 12 मार्च 2019 को आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उस समय राहुल गांधी ने हार्दिक पटेल को कांग्रेस में शामिल करवाया था। इस अवसर पर प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह भी उपस्थित थे। वह 31 अक्टूबर, 2014 को एक पाटीदार युवा संगठन, सरदार पटेल समूह में शामिल हुए और एक महीने के भीतर वह वीरमगाम का अध्यक्ष बन गये। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हार्दिक पटेल की नियुक्ति के साथ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में हलचल मच गई है। क्योंकि अगर गुजरात के स्थायी अध्यक्ष के रूप में हार्दिक पटेल को एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया जाता है, तो कांग्रेस के पुराने नेताओं को छोड़ दिया जा सकता है। हालांकि, कुछ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अतीत में चार नेताओं को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। तो यह हो सकता है कि हार्दिक पटेल को सौराष्ट्र क्षेत्र के कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के साथ, एक और तीन कार्यकारी अध्यक्ष अलग-अलग जोनल कार्यों के साथ बन सकते हैं। जबकि कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यह भी कह रहे हैं कि चूंकि कांग्रेस पिछले कई वर्षों से खड़े होने में सक्षम नहीं है, इसलिए उच्च कमान हार्दिक पटेल को युवा नेता के रूप में कार्य करने से स्थायी नेता बना सकती है। हार्दिक पटेल, एक पाटीदार नेता के साथ एक युवा नेता के रूप में, कांग्रेस को आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। अन्य जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा भी की गई | जि में आनंद - महेंद्रसिंह एच.परमार, सूरत - आनंद चौधरी और देवभूमि द्वारका - यासीन गज्जन को नियुक्त किया गया है | गुजरात में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को एक ही सीट मिली थी और जब 8 विधायक कांग्रेस को अलविदा कर दिया है | उन 8 सीटो पर उपचुनाव होने वाला है तब कांग्रेस ने यह घोषणा उपचुनाव से पहले घोषणा की | यह तो आने वाला समय ही बतायेगा की कांग्रेस को हार्दिक पटेल की नियुक्ति से फायदा होगा या तो पुराने कई कोंग्रेसी नेता पार्टी छोड़ सकते है | हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in