congress-mps-protest-in-front-of-bapu39s-statue-in-parliament-premises-demand-for-withdrawal-of-agricultural-legislation
congress-mps-protest-in-front-of-bapu39s-statue-in-parliament-premises-demand-for-withdrawal-of-agricultural-legislation

संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के सामने कांग्रेस सांसदों का धरना, कृषि कानून वापस लेने की मांग

नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स.)। संसद के बजट सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। एक ओर जहां कांग्रेस ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया, वहीं संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग भी की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘किसान और मजदूर विरोधी मोदी सरकार’ और ‘काला कानून वापस लो' के नारे भी लगाए। धरना देने वाले नेताओं में राहुल गांधी के साथ लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश, सांसद शशि थरूर एवं अन्य सांसद शामिल थे। सांसद सुरेश ने कहा कि ‘तीनों कानूनों के खिलाफ लाखों किसान दो महीने से सड़कों पर हैं लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही। हम इस सत्र में सरकार पर पूरा दबाव बनाएंगे कि इन किसान विरोधी कानूनों को वापस लिया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in