congress-committed-to-correct-bjp39s-3d-rule-salman-khurshid
congress-committed-to-correct-bjp39s-3d-rule-salman-khurshid

कांग्रेस भाजपा के 3डी शासन को सही करने के लिए प्रतिबद्ध: सलमान खुर्शीद

गुवाहाटी, 03 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि असम में लोकतंत्र के लिए पिछले कुछ दिन काले रहे हैं। भाजपा ने हर उस चीज का सहारा लिया है, जिससे लोगों को अलोकतांत्रिक के तरीके से बांटा जा सके है। तस्वीर साफ होते ही भाजपा बद से बदतर हो गई है। इसकी शुरुआत ब्लैकमेलिंग और धमकी देने से हुई, फिर जबरदस्ती और प्रलोभन देने और अंत में ईवीएम चोरी करने तक आ गयी। सलमान खुर्शीद शनिवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि असम के पत्रकार संघ ने लोकतंत्र को पटरी से उतारने की भाजपा की रणनीति की निंदा की, चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करना पड़ा और भाजपा के एक नेता को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। हम चुनाव आयोग को असम विधानसभा चुनाव में प्रभावी ढंग से प्रचार करने से डॉ. हिमंता विश्वशर्मा को रोकने के लिए धन्यवाद देते हैं। खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के 3डी शासन यानि विभाजन, विरूपण और छल को सही करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अभी भी कई ऐसी कार्रवाइयां हैं, जिन पर असम के लोग चुनाव आयोग की ओर देख रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर विभिन्न आरोप लगाते हुए कहा कि असम की पहचान हमेशा से गौरवशाली रही है। भाजपा ने पूरे चुनाव अभियान में लोकतंत्र और असमिया अस्मिता के सिद्धांतों को नष्ट करने का प्रयास किया है। कांग्रेस असम की लोकतांत्रिक पहचान को खतरा पैदा करने वाले ऐसे सभी कदमों की निंदा करती है। कांग्रेस सभी के साथ समान और निष्पक्ष व्यवहार करने में विश्वास करती है, वहीं भाजपा की राजनीति नफरत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। पिछले पांच वर्षों में असम की आर्थिक व्यवस्था डंवाडोल हुई है, राज्य में शांति और असमिया पहचान को भारी नुकसान पहुंचते देखा गया है। उन्होंने कहा कि सुपारी सिंडिकेट, कोयला सिंडिकेट, धार्मिक तर्ज पर विभाजन, नफरत और आर्थिक कुप्रबंधन पिछले पांच साल में भाजपा के शासन की पहचान रही है। भाजपा का चुनाव प्रचार और उसके प्रचार का तरीका सिर्फ अपनी शासन विचारधारा का सिलसिला है। कांग्रेस महागठबंधन को अपनी पांच गारंटी के लिए समर्थन मिलने के बाद और अंतिम चरण का मतदान करीब आ रहा है, ऐसे में राज्य की जनता का पूरा समर्थन हमें मिलेगा। कांग्रेस पार्टी असम के प्रत्येक व्यक्ति के साथ मिलकर राज्य को विकास और समृद्ध के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in