Commotion, police lathicharge during celebrating Kokborok Language Day
Commotion, police lathicharge during celebrating Kokborok Language Day

कोकबोरोक भाषा दिवस मनाने के दौरान हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज

- अभाविप और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, हाईवे पर नाकाबंदी अगरतला, 18 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं की सोमवार को कोकबोरोक (जनजातियों की भाषा) भाषा दिवस मनाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ंत होने पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इसमें विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व सहित कई सदस्य घायल हो गए। इस घटना को लेकर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने असम-अगरतला राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। सोमवार को त्रिपुरा हड़ताल के बीच पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस पिकेटर्स को गिरफ्तार किया और उन्हें खोवाई जिला के तेलियामुरा टाउन हॉल चित्रांगदा आर्ट्स सेंटर में रखा गया। वहां पहले से ही अभाविप छात्रसंघ की ओर से कोकबोरोक भाषा दिवस मनाने का कार्यक्रम था। अभाविप छात्रसंघ ने आरोप लगाया कि एक समय पर दो राजनीतिक दलों के संगठनों के एकत्र होने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसमें विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व सहित कई सदस्य घायल हो गए हैं। इस बीच अभाविप की तेलियामुरा शहर इकाई के कार्यकर्ताओं ने तेलियामुरा चित्रांश कला केंद्र में छात्र परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री डीएस अविराम पर पुलिस हमले के विरोध में असम-अगरतला राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। करीब एक बजे से नाकाबंदी शुरू हुई। जैसे-जैसे समय बीतता गया कार्यकर्ता, समर्थकों की भीड़ बढ़ती गई। हालांकि पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर है लेकिन सभी मूक दर्शक की भूमिका में हैं। नाकाबंदी की वजह से लंबी दूरी की बसें, ट्रक आदि वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर फंस गए हैं। यहां तक कि त्रिपुरा के वन मंत्री मेंबर कुमार जमातिया भी नाकेबंदी के कारण फंस गए थे। बाद में उन्हें दूसरे मार्ग से अगरतला लौटना पड़ा। खबर लिखे जाने तक विद्यार्थी परिषद् हाईवे पर बेठे हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/अरविंद/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in