class-5-students-will-be-taught-about-26-freedom-fighters-will-get-separate-book
class-5-students-will-be-taught-about-26-freedom-fighters-will-get-separate-book

5वीं कक्षा के छात्रों को 26 स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाया जाएगा, मिलेगी अलग से पुस्तक

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर ने घोषणा की है कि निगम स्कूलों के 5वीं कक्षा के छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए निगम ने खासतौर पर एक पुस्तक तैयार की है। इस पुस्तक में कुल 26 स्वंतत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी रहेगी साथ ही छात्रों से इन सभी सेनानियों को लेकर सवाल जवाब भी किये जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर द्वारा ही इसपर अपने शिक्षा विभाग से चर्चा की गई थी, जिसके बाद इस पुस्तक को लॉन्च किया गया। वहीं आगे इसपर रणनीति बनेगी। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया कि, हम बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाएंगे। साथ ही हम कोशिश करेंगे कि बच्चों से इनके बारे में सवाल भी पूछे जाएं। इस पुस्तक में स्वंतत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाया जाएगा, कहां जन्म हुआ, उनकी क्या उप्लधिया रहीं, ये सब विषय उस पुस्तक में रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि, सिर्फ 5वीं क्लास के छात्रों के लिए ही पुस्तक रहेगी, इस पुस्तक में भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, विक्रम बत्रा आदि हस्तियां शामिल रहेंगी। फिलहाल इसकी पुस्तक लॉन्च कर दी गई है वहीं एक बार स्कूल खुलने के बाद ही इसपर आगे का काम किया जाएगा। --आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in