cisf-honored-officers-and-personnel-on-republic-day
cisf-honored-officers-and-personnel-on-republic-day

गणतंत्र दिवस पर सीआईएसएफ ने अधिकारी एवं कर्मियों को किया सम्मानित

अश्वनी शर्मा नई दिल्ली, 25 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के अधिकारी व कर्मियों को उनके विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि विशिष्ट सेवाओं के लिए पश्चिम सेक्टर मुख्यालय, मुबई की महानिरीक्षक मीनाक्षी शर्मा और बल मुख्यालय दिल्ली के सहायक कमांडेंट सुभाष चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए आरसीएफएल मुंबई के वरिष्ठ कमांडेंट विनोद कुमार चौरसिया, पश्चिम सेक्टर मुख्यालय मुंबई के शिप्रा श्रीवास्तव, बल मुख्यालय दिल्ली के वरिष्ठ कमांडेंट तपस्या ओवराय, डीएमआरसी दिल्ली के उप कमांडेंट सत्येंद्र कुमार, मुंबई के सहायक कमांडेंट दलबीर सिंह राणा, चंडीगढ़ के सहायक कमांडेंट हरशरण सिंह, बल मुख्यालय दिल्ली के सहायक कमांडेंट अरुण मिश्रा, पंचेत झारखंड के सहायक कमांडेंट सैय्यद तनवीर अख्तर, बल मुख्यालय दिल्ली के सहायक कमांडेंट बसंत कुमार, डीएएमईएल नई दिल्ली के निरीक्षक करण सिंह, एएसजी श्रीनगर के निरीक्षक पी के मनुलाल, डीपीटी कांडला गुजरात के सहायक उप निरीक्षक दत्तात्रेय एम काम्बले, आरएपीएस/एचडब्ल्यूपी कोटा, राजस्थान के सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार, एएसजी त्रिवेंद्रम, केरला के सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार, डीएमआरसी दिल्ली के सहायक उप निरीक्षक पप्पू राम यादव, एएसजी, जयपुर राजस्थान के सहायक उप निरीक्षक आफताब अहमद, वीएसपी भिलाई, छत्तीसगढ के सहायक उप निरीक्षक डीटी लेप्चा, एनएफसी, हैदराबाद के सहायक उप निरीक्षक पी नारायणा, बागडोगरा एयरपोर्ट, पश्चिम बंगाल के सहायक उप निरीक्षक एस के पात्रा, वीएसपी विजाग, आंध्र प्रदेश के सहायक उप निरीक्षक एएल मुर्ति, आरसीएएफएल मुंबई के सहायक उप निरीक्षक के बालकृष्णा, आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली के सहायक उप निरीक्षक आर एस ठाकुर, प्रथम आरक्षित वाहिनी, बडवाह मध्य प्रदेश के सहायक उप निरीक्षक सुरेश चंदर, एनएफएल पानीपत के प्रधान आरक्षक माता प्रसाद को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का अग्नि सेवा पदक से पीपीसीएल बवाना के सहायक उप निरीक्षक पी एस रावत, एसएसपी सेलम, तमिलनाडु के हरीणा श्रीनिवासा, वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर, मध्य प्रदेश के सहायक उप निरीक्षक हमबीर सिंह को सम्मानित किया गया है। वहीं एनएफएल भटिंडा, पंजाब के सहायक कमांडेंट शिव प्रताप और आरटीपीएस रायचुर, कर्नाटक की सहायक उप निरीक्षक मंजुनाथा को सराहनीय सेवाओं के लिए अग्नि सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in