छत्तीसगढ़ : 108 में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म
छत्तीसगढ़ : 108 में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

छत्तीसगढ़ : 108 में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

रोशन धमतरी, 01 जुलाई (हि.स.)। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारी, लोगों को बेहतर और त्वरित आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण मंगलवार 30 जून की रात को देखने को मिला। जहां ईएमटी ने सूझबूझ से गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 11:20 को 26 वर्षीय गर्भवती महिला सुषमा साहू, पति हेमकुमार निवासी सरसोपुरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 को फ़ोन लगाया। सूचना मिलते ही ईएमटी कमल कुम्भकार और पायलट भूषण लाल तत्काल पहुंचे। इसके बाद परिजनों के साथ महिला को लेकर हॉस्पिटल में एडमिट कराने निकले। इसी दौरान महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। सांकरा मोड़ के पास ईएमटी कमल कुंभकार ने ईआरसीपी की सहायता लेते हुए डॉ. त्रिवेंद्र कुमार मिश्रा के सलाहनुसार महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। माँ और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें प्रसव के बाद जिला हॉस्पिटल धमतरी में भर्ती कराया गया। सुरक्षित प्रसव के लिए परिजनों के ईएमटी और पायलट का शुक्रिया अदा किया। गांव की महिला का यह तीसरा बच्चा था। उसकी एक चार साल की और एक दो साल की बच्ची और है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in