Chennai: Vice President released book written on Kalam
Chennai: Vice President released book written on Kalam

चेन्नई : उपराष्ट्रपति ने कलाम पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

चेन्न्ई, 17 जनवरी (हि.स)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने यहां राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अबुल कमाल के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर नायडू ने कहा कि देश की वर्तमान ‘जनसांख्यिकीय स्थिति’ का पूरा लाभ उठाकर विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कृषि से लेकर निर्माण तक विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति को तेज करने के लिए हमें इस स्थिति का पूरा फायदा उठाने और आगामी वर्षों में सतत वृद्धि दर सुनिश्चित करने की जरूरत है। नायडू ने युवाओं का आह्वान किया कि वे प्रगति को तेज करने और देश के विकास की गाथा लिखने में आगे आएं और कलाम के विचारों से प्रेरणा लेकर खुद पर विश्वास करें। उन्होंने कहा कि उन्हें नौकरी खोजने वाला होने के बजाए नौकरी देने वाला बनना चाहिए। इससे पूर्व नायडू ने यहां राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अबुल कलाम की जीवनी पर लिखी पुस्तक ‘अबुल कलाम: निनायवुगालुक्कू मारनमिल्लई’ (अमर स्मृतियां) का विमोचन किया। इस पुस्तक को पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय कलाम के रिश्तेदार एपीजे एम नजीमा मरइकयार और अंतरिक्ष वैज्ञानिक वाईएस राजन ने लिखा है। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in