भारत के बाद अम्रीका भी TikTok पर लगा रहा है बैन
भारत के बाद अम्रीका भी TikTok पर लगा रहा है बैन

भारत के बाद अम्रीका भी TikTok पर लगा रहा है बैन

भारत के बाद अम्रीका भी TikTok पर लगा रहा है बैन वॉशिंगटन: चीन को एक और बड़ा झटका लगा है। भारत के बाद अब अमेरिका में भी TikTok पर प्रतिबंध लग गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा संबंधी खतरे को देखते हुए हम TikTok पर बैन लगाने जा रहे हैं। भारत द्वारा की गई कार्रवाई के बाद से अमेरिका में चीनी ऐप पर बैन की मांग जोर पकड़ रही थी। कई सांसदों और एजेंसियों ने TikTok जासूसी और डेटा चोरी का आरोप लगाया था। जिसके बाद आखिरकार अब अमेरिका ने भी TikTok पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया मंत्रियों के विभागों का आवंटन इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि हम मामले को देख रहे हैं। हम TikTok पर प्रतिबंध लगा सकते हैं, साथ ही हम कुछ अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे कौन से विकल्पों की बात कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका के दो प्रमुख अखबारों ने दावा किया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए TikTok की मूल कंपनी बाइटडांस से कहा है कि वो TikTok के अमेरिकी ऑपरेशंस को दे। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि माइक्रोसॉफ्ट TikTok को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे चल रही है और दोनों कंपनियों में बातचीत भी शुरू हो गई है. लद्दाख हिंसा के बाद भारत ने कार्रवाई करते हुए TikTok सहित कई चीनी ऐप्स को बैन किया है। इसके बाद से अमेरिका में भी TikTok पर कार्रवाई करने की मांग जोर पकड़ती जा रही थी। अमेरिका टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री माइक पोम्पियो कई नेता इस पर बैन की बात कर चुके थे। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in